Quantcast
Channel: Sagar Media Positioning
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2835

Article 5

$
0
0
राम नवमी शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी
राम लीला मैदान से शनिवार एक बजे से निकलेगी भव्य यात्रा
नई दिल्ली। मार्च 27, 2015 राम नवमी की विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी कर लो गईं हैं। शनिवार दिनांक 28/03/15 को दोपहर 1 बजे से दिल्ली के आसफ़अली रोड स्थित राम लीला मैदान से दरियागंज चांदनी चौक सदर बाजार होते हुए गंगेश्वर धाम करोल बाग तक निकाली जाने बाली लगभग 10 किमी लंबी यात्रा के संपूर्णमार्ग को विशेष रूप से सजाए जाने की बृहद योजना बनाई गई है। हिंदू पर्व समन्वय समिति के महामंत्री श्री रामपाल सिंह यादव ने बताया कि यात्रा को विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया भगवा झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे तथा दिल्ली के अनेक गणमान्य अतिथि, पूज्य संत व राम भक्त उद्घाटन मंच को सुशोभित करेंगे। सामाजिक समरसता की झांकी, महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहचान  दुर्गा वाहिनी की घुड़सवार टोली तथा बजरंग दल का शौर्य प्रदर्शन इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इन्द्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के तत्वावधान में हिन्दू पर्व समन्वय समिति द्वारा निकाली जाने वाली इस यात्रा की जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली केप्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने बताया कि विहिप की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर निकलने वाली इस बार की शोभा यात्रा अनुपम होगी। दिल्ली भर में इस संदर्भ में बैठकों का दौर जारी है। राजधानी के लगभग सभी मंदिरों से संपर्क साधकर कम से कम एक-एक झाँकी और 21 राम भक्तों की शोभा यात्र में न्यूनतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निवेदन किया गया है। एक ओर जहाँ योग और हवन करते हुए भक्तों की झाँकी होगी तो वहीं दूसरी ओर वंदे मातरम् व स्वच्छ भारत को दर्शाते हुए झाँकी होगी। संतों की अगुवाई में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में इस बार बौद्ध भिक्षु व लांबा भी शामिल होंगे। यात्रा के पूरे मार्ग में रंगोली, 120 स्वागत द्वार, देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए 5 विशाल मंच, विद्यालय के छात्रों की प्रस्तुतियों के साथ महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहचान  दुर्गा वाहिनी की घुड़सवार टोली तथा बजरंग दल का शौर्य प्रदर्शन इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा। दिल्ली के मेयर श्री योगेंद्र चंदोलिया सहित अनेक धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी शोभा यात्रा में भाग लेंगे।
 भवदीय

विनोद बंसल,
प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषददिल्ली
मो : 9810949109

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2835

Trending Articles