Quantcast
Channel: Sagar Media Positioning
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2835

Article 5

$
0
0
 विहिप ने किया पाक उच्चायोग पर प्रदर्शनलाठी चार्ज व गिरफ्तारी 
कश्मीरी अलगाववादियों की गिरफ्तारी व पाक उच्चायुक्त को वापस भेजने की मांग  
     नई दिल्ली अगस्त 19, 2014 पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा कश्मीरी अलगाववादिय़ों को वार्ता हेतु बुलाए जाने का विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दलअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखण्ड भारत मोर्चा व जम्मू कश्मीर प्यूपिल्स फोरम इत्यादि अनेक हिन्दू संगठनों ने विहिप के बैनर तले आज जम कर विरोध करते हुए पाक उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमें अनेक प्रदर्शनकारियों को चोट पहुंची। कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। अवसर पर विहिप के प्रांत महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पाक उच्चायोग का यह कदम हमारी ही धरती पर हमें ही ललकारने के बराबर है जिसे कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं कर सकता है। उन्होंने मांग की कि न सिर्फ सभी कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को अविलम्ब गिरफ्तार कर देश द्रोह का मुकदमा चलाया जाए बल्कि भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को भी वापस पाकिस्तान भेजा जाए। 
विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज सायं लगभग 3 बजे जब यह पता लगा कि कुछ कश्मीरी अलगाववादी पाक उच्चायुक्त के न्योते पर चाणक्यपुरी पहुँच रहे हैं तो सभी राष्ट्रवादी शक्तियों को पीड़ा हुई और देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में लोग 3 मुक्ति चौक से पाक उच्चायोग की ओर बढ़ने लगे। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, बैरिकेट लगाए गये किंतु प्रदर्शनकारियों का रोष शांत नहीं हुआ और वे आगे चलकर पुलिस की लाठी का शिकार बने। पुलिस ने न सिर्फ़ लाठीचार्ज किया बल्कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार भी किया। विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस कार्यवाही की निंदा करते हुए आश्चर्य व्यक्त किया कि देश के दुश्मनों को पकड़ने के बजाय पुलिस देशभक्तों पर डंडे चला रही थी। सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर से माँग करते हुए कहा कि  सिर्फ सभी कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को अविलम्ब गिरफ्तार कर देश द्रोह का मुकदमा चलाया जाए बल्कि भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को भी वापस पाकिस्तान भेजा जाए।    
प्रदर्शनकारियों में विहिप दिल्ली के मंत्री श्री रामपाल सिंह यादव, कार्यालय मंत्री श्री नंद किशोर प्रेमी, प्रांत सह-सत्संग प्रमुख श्री जगदीश अग्रवाल, विभाग मंत्री श्री पीयूष चंद्र, ज़िला मंत्री श्री रामनिवास अत्री, बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री नीरज दोनेरिया, सह संयोजक श्री नीरज गुप्ता, श्री दीपक सिंह, जगजीत सिंह, जसबीर सिंह, रविदत्त, अभिलाष, रोहित व दीपक सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
 भवदीय

विनोद बंसल,
मीडिया प्रमुख,
इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली
मो : 9810949109

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2835

Trending Articles