Quantcast
Channel: Sagar Media Positioning
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2835

Article 5

$
0
0
राष्ट्रवादी शिवसेना ने की गऊ वंश हत्या बंदी केन्द्रीय कानून बनाने की मांग

पूर्वी दिल्ली। आज ही के दिन 7 नवंबर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा नई दिल्ली के संसद मार्ग पर बेगुनाह गऊ भक्तांे पर चलवाई गयी गोलियांे में शहीद हुए तमाम गौ भक्तों की याद में राष्ट्रवादी शिवसेना ने आज संगठन कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी संगठन पदाधिकारी/कार्यकर्ताआंे ने शहीदांे को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगठन द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र ही गौ वंश हत्या बंदी केन्द्रीय कानून बनाने मांग की।  
श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयभगवान गोयल ने कहा कि गौ माता हिन्दुओं के लिए पूज्यनीय व हमेशा ही आस्था का केन्द्र रही हैं हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और गौ माता ही नहीं बल्कि गौ वंश भी भारतीय संस्कृति व देशवासियांे की प्रगति के लिए हमेशा ही महत्वपूर्ण रहे हैं। गौ माता का दुग्ध जहां शरीर को बलवान बनाता है वहीं उसके गोबर से खादें व गौ मूत्र तमाम बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। इसके बावजूद भी हमारे देश में गौ वंशांे की हो रही हत्याओं में निरंत्तर वृद्धि होती जा रही है। यहां तक कि कई राज्यों में गौ मांस को सरेआम बेचा जा रहा है और आए दिन हजारांे की संख्या में कटने के लिए भेजे जा रहे बैल व गऊओं को गौ भक्त पकड़ भी रहे हैं। 
श्री गोयल ने कहा कि हमारे देश में हो रही गौ वंश हत्याओं के कारण ही दुग्ध उत्पादन में भी भारी गिरावट आई है और दुग्ध की कमी के चलते ही लाखों बच्चें प्रतिवर्ष कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। मगर लालच एवं हिन्दु आस्थाओं पर चोंट के लिए कुछ लोगों ने गौ वंश हत्या को अपना धंधा बना रखा है। गौ वंश हत्या बंदी कानून की मांग लंबे अरसे से हिन्दुआंे द्वारा की जा रही है मगर हिन्दु विरोधी सरकारों के कान में आजतक भी हिन्दुओं की आवाज नहीं पहुंची आज जब देश में राष्ट्रवादी सरकार का गठन हो चुका है तो देश का प्रत्येक हिन्दु यहीं चाहता है कि केन्द्र सरकार जल्द से जल्द गौ हत्या बंदी के लिए केन्द्रीय कानून बनाकर सख्ती के साथ पूरे देश में लागू करवाये ताकि हिन्दु समाज की आस्थाओं के साथ-साथ कुपोषण से मर रहे बच्चांे को दुग्ध व नई-नई बीमारियों की जड़ रसायनिक खादों के स्थान पर किसान देशी खाद प्रयोग कर सकें, साथ ही देश में किसानों की खस्ता हालत भी सुधर सके। 
सरकार से मांग करते हुए श्री गोयल ने कहा कि गौ वंश हत्या बंदी कानून के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के सम्मानार्थ एवं करोड़ांे हिन्दुओं के आस्था केन्द्र गौ वंश की रक्षा हेतु तत्काल केन्द्रीय कानून बनाया जाये। 
इस मौके पर सर्वश्री विनोद कुमार जैन, ईश्वर पाल सिंह, जी.के. रात्रा, बलदेव राजमनचंदा, हिरदेश अग्रवाल, डाॅ. सूरजपाल हितैषी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2835

Trending Articles